प्रेम विवाह के बाद परिवार पर सामाजिक दबाव का आरोप, 55 हजार रुपये दंड वसूले जाने की शिकायत

Follow Us

खैरागढ़। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के टोलागांव से सामाजिक प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है। गांव के 70 वर्षीय सुखराम साहू ने आरोप लगाया है कि उनकी पोती द्वारा प्रेम विवाह किए जाने के बाद उनके परिवार को समाज से बहिष्कार की धमकी दी गई और आर्थिक दंड के रूप में 55 हजार रुपये वसूले गए। पीड़ित के अनुसार, परिवार की युवती ने अपनी इच्छा से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद गांव के कुछ लोगों ने इसे सामाजिक मुद्दा बनाते हुए परिवार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि समाज से बाहर करने की चेतावनी देकर उनसे 55 हजार रुपये लिए गए। सुखराम साहू का यह भी कहना है कि परिवार पर समाज को भोज कराने का दबाव डाला गया, जिसके चलते उन्हें सामाजिक आयोजन भी करना पड़ा। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग की है।