रायपुर । राजधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी परमानन्द ध्रुव को गिरफ्तार किया है। आरोपी टाटीबंध बस्ती के साहू पारा का निवासी है और रायपुर एम्स में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था।
खेलने गई बच्ची के साथ अपराध का आरोप
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्ची खेलने के लिए आरोपी के घर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान उसके साथ यौन अपराध किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आमानाका थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
रात करीब दो बजे हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, डीसीपी वेस्ट रॉबिन्सन गुरिया, एडीसीपी राहुल देव शर्मा और एसीपी देवांश राठौर के निर्देशन में थाना प्रभारी सुधांशु बघेल की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने रात करीब दो बजे आरोपी को गिरफ्तार किया।
बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(2) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
