अफगानिस्तान ने आयरलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान, रहमत शाह बने कप्तान, मोहम्मद नबी बाहर

Follow Us

नई दिल्ली। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने 5 अगस्त से आयरलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस बार टीम की कमान पहली बार अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह संभालेंगे, जबकि स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को टीम में जगह नहीं मिली है। टीम में तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी और यामीन अहमदजई की वापसी हुई है।

वहीं चोट के कारण स्पिनर मुजीब उर रहमान चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहे। भारत के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में शामिल फरीद मलिक और बिलाल सामी को भी इस बार बाहर रखा गया है। पूर्व कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी अब बतौर खिलाड़ी टीम का हिस्सा होंगे, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को उपकप्तान बनाया गया है। इब्राहिम जादरान, राशिद खान, अजमतुल्लाह उमरजई और सेदिकुल्लाह अटल जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देंगे।

भारत के खिलाफ हालिया सीरीज में मिली हार के बाद अफगानिस्तान इस दौरे से नई शुरुआत की उम्मीद कर रहा है। पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 5 अगस्त को खेला जाएगा। शुरुआती दो मैच ब्रेडी में, जबकि बाकी तीन मुकाबले बेलफास्ट में होंगे, जहां मेजबान आयरलैंड घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगा।