दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय कोदाभाट में कक्षा 12वीं तक प्रवेश प्रारंभ

Follow Us

रायपुर/उत्तर बस्तर कांकेर । जिले में संचालित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विशेष विद्यालय, छात्रावास कोदाभाट कांकेर में कक्षा पहली से बारहवीं तक के दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ बच्चों (बालक) का प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। इच्छुक पालक, अभिभावक अपने पुत्र, पाल्य को कार्यालयीन दिवस में सरोना रोड ग्राम कोदाभाट स्थित संस्था में उपस्थित होकर दाखिला करा सकते हैं। संस्था एवं छात्रावास में शासन द्वारा अध्ययन, भोजन, आवास, वस्त्र इत्यादि निःशुल्क प्रदाय किया जाता है। विद्यालय में प्रवेश के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो साथ लाना अनिवार्य है। प्रवेश के संबंध में अधिक जानकारी के लिए संस्था से संपर्क किया जा सकता है।