रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट के वेस्ट जोन अंतर्गत थाना पुरानी बस्ती में पुलिस ने नशीली टेबलेट की अवैध बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जहां आरोपी के कब्जे से 140 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जब्त की गई है। वहीं पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 26 फरवरी 2026 को पुरानी बस्ती पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि महाराज बंध तालाब के पास एक व्यक्ति नशीली टेबलेट बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। आपको बता दें की तलाशी के दौरान आरोपी के पास पीले रंग के थैले में रखी Nitrazepam (Nitrosun-10) की 14 स्ट्रिप, कुल 140 नशीली टेबलेट बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 14 हजार रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपी दवाओं से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी विवेक प्रधान उर्फ नंदू (26 वर्ष) निवासी बीएसयूपी कॉलोनी, खमरहडीह रायपुर को गिरफ्तार कर थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 101/2026 धारा 21(ब), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी
विवेक प्रधान उर्फ़ नंदू पिता नरेश प्रधान उम्र 26 वर्ष साकिन BSUP कॉलोनी खमरहडीह रायपुर
