कुएं में गिरी मादा भालू का सफल रेस्क्यू, वन विभाग ने रैंप बनाकर बचाई जान

Follow Us

मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ वनमंडल के बिहारपुर वन परिक्षेत्र की सोनहरी बीट में भोजन और पानी की तलाश के दौरान एक मादा भालू खुले कुएं में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

भालू को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए वन विभाग ने कुएं के एक हिस्से को तोड़कर मिट्टी का रैंप तैयार किया। रैंप बनते ही मादा भालू बिना किसी नुकसान के कुएं से बाहर निकली और सीधे जंगल की ओर चली गई।

वन विभाग की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से मादा भालू की जान बच गई। सफल रेस्क्यू के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। मामले से जुड़ी अन्य जानकारी मिलने पर अपडेट जारी किया जाएगा।