22 जुलाई को होगी साय मंत्रिपरिषद की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Follow Us

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में  22 जुलाई 2026  को मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक पूर्वाह्न  11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

बैठक में राज्य सरकार से जुड़े विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत मामलों पर चर्चा होने की संभावना है। मंत्रिपरिषद की बैठक को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट पर लगातार नजर रखी जा रही है। जैसे ही बैठक में कोई बड़ा फैसला होगा, उसकी जानकारी अपडेट की जाएगी।