सगाई से बौखलाए सिरफिरे आशिक का खूनी खेल! मंगेतर फोन पर सुनता रहा चीखें, पूर्व प्रेमिका की हत्या के बाद आरोपी ने भी दे दी जान

Follow Us

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, अपनी पूर्व प्रेमिका की सगाई से नाराज एक युवक ने कथित तौर पर उसे मिलने के बहाने बुलाया और धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के समय युवती अपने मंगेतर से फोन पर बात कर रही थी, जिससे वह पूरी घटना की आवाजें सुनता रहा। हत्या के बाद आरोपी ने कथित तौर पर मंगेतर से कहा, “वैशू इज फिनिश्ड”, और वहां से चला गया।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी साहिल ने युवती को वनसंपदा गार्डन में आखिरी बार मिलने के लिए बुलाया था। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत और बहस हुई, जिसके बाद आरोपी ने हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण युवती की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू की। कुछ ही देर बाद घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर साहिल का शव फांसी के फंदे से लटका मिला।

पुलिस का मानना है कि, हत्या के बाद उसने आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि युवती ने आरोपी के गुस्सैल स्वभाव के कारण अपनी सगाई की जानकारी उससे छिपाई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी परिस्थितियों की पड़ताल में जुटी है।