गरियाबंद में नक्सलियों के छिपाए विस्फोटकों का जखीरा बरामद, टिफिन IED और UBGL राउंड मिले

Follow Us

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री और अन्य उपयोगी सामान बरामद किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर 2.5 किलोग्राम वजनी टिफिन आईईडी और चार यूबीजीएल राउंड को मौके पर ही नियंत्रित विस्फोट के जरिए नष्ट कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त घोषित किए जाने के बाद भी सुरक्षाबलों द्वारा जंगलों में माओवादी डंप की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मैनपुर थाना क्षेत्र के कुल्हाड़ीघाट, कठवा और गंवरमुड़ के जंगलों में सीआरपीएफ की 65वीं बटालियन तथा जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

पैरा एशियन गेम्स : शीतल देवी ने बनाया नया एशियन रिकॉर्ड

अभियान के दौरान गोवरमुंडा के पास एक पुलिया के नजदीक संदिग्ध सामग्री मिलने पर जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी ली। जांच के दौरान जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया नक्सली डंप मिला। संभावित खतरे को देखते हुए सीआरपीएफ के बम खोज एवं निष्क्रियकरण दस्ते (बीडीएस) को मौके पर बुलाया गया।

बीडीएस की जांच में 2.5 किलोग्राम वजन की एक टिफिन आईईडी, चार यूबीजीएल राउंड, दो मीटर कोडेक्स वायर, 15 खाली खोखे, दवाइयां और दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए टिफिन आईईडी सहित चारों यूबीजीएल राउंड को घटनास्थल पर नियंत्रित विस्फोट के माध्यम से नष्ट कर दिया गया।

अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’

सीआरपीएफ की 65वीं बटालियन ने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को जंगलों में छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री का पता लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।