मुंबई। स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के दौरान हुए विवाद को लेकर बड़ा खुलासा किया है। समय ने बताया कि शो में रणवीर अल्लाहबादिया द्वारा किए गए आपत्तिजनक कमेंट्स और 8 बार पूछे गए विवादित सवालों के कारण शो में हंगामा मच गया था, जिससे उन्हें शो को बंद करना पड़ा। रैना ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया भी साझा की और रणवीर के जोक्स को लेकर स्पष्ट बयान दिया।
समय ने कहा कि लोग मुझसे कई बार पूछते हैं कि मैंने वो जोक पोस्ट करने से पहले हटाया क्यों नहीं। इस पर उन्होंने कहा, ‘मैं तुम्हें मां की कसम सच बताता हूं, उस एपिसोड में बीयर बाइसेप्स ने वो सवाल 8 बार पूछा था। और इसके अलावा भी कई अनाब-शनाब सवाल पूछे थे उसने। तो जब मैंने एडिट देखा, मैंने कहा- ये तो बहुत गंदी बातें की हैं इसने। चलो एक रख देता हूं, बाकी सब हटा देता हूं।’
आपको बता दें कि 2025 में रणवीर अल्लाहबादिया ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एक एपिसोड के बाद बड़े विवाद में घिर गए थे। उस एपिसोड में उन्होंने एक कंटेस्टेंट से आपत्तिजनक सवाल पूछ लिया था, जिससे काफी विवाद खड़ा हो गया। उन्होंने पूछा था, ‘क्या आप पूरी जिंदगी अपने माता-पिता को रोज संबंध बनाते हुए देखना पसंद करेंगे, या एक बार खुद उसमें शामिल होकर इसे हमेशा के लिए खत्म करना चाहेंगे?’
इसके बाद सोशल मीडिया पर इसका भारी विरोध हुआ। इसके बाद रणवीर और शो के मेकर्स के खिलाफ कई एफआईआर भी दर्ज हुईं। मामला इतना बढ़ गया कि नेशनल कमिशन फॉर विमन ने भी इसमें दखल दिया और रणवीर को लिखित माफी देनी पड़ी। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी, लेकिन उनकी टिप्पणी को ‘अश्लील’ बताया और कहा कि इस तरह की बातों से समाज की छवि खराब होती है।
