राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक 12 अप्रैल को,  33 जिलों के पदाधिकारी करेंगे आगे की रणनीति पर मंथन

Follow Us

रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संघ की प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक 12 अप्रैल 2026 को रायपुर में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में प्रदेश के सभी 33 जिलों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल होंगे।

बैठक में संघ को और अधिक मजबूत बनाने, ग्रेड पे निर्धारण,अनुकम्पा नियुक्ति, स्थातरण नीति,नए मानव सांसधन नीति, वेतन विसगति दूर करना सहित लंबित मांगों पर आगे की कार्ययोजना तैयार करने, तथा अन्य राज्यों में एनएचएम कर्मचारियों को मिल रही सुविधाओं के आधार पर अपनी मांगों को सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
बैठक के उपरांत शासन-प्रशासन के समक्ष लंबित मांगों को पुनः ज्ञापन के माध्यम से प्रस्तुत कर उनका ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया जाएगा। इस बैठक में सभी जिलों के ब्लॉक पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित रहेंगे।