गलगोटियास यूनिवर्सिटी के छात्र सीखेंगे निवेश की बारीकियां, बीएसई से पांच साल का समझौता

Follow Us

नई दिल्ली। छात्रों को वित्तीय रूप से जागरूक, आत्मनिर्भर और निवेश के प्रति जिम्मेदार बनाने के लिए गलगोटियास यूनिवर्सिटी ने शेयर बाजार बीएसई लिमिटेड के साथ पांच वर्ष का करार किया है। गलगोटियास यूनिवर्सिटी ने बताया कि इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) के माध्यम से अंतिम वर्ष के छात्रों को वित्तीय साक्षरता, निवेशक जागरूकता और पूंजी बाजार की कार्यप्रणाली से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी, ताकि वे अपने करियर की शुरुआत से ही धन के बेहतर प्रबंधन और सुरक्षित निवेश के लिए तैयार हो सकें।

बिस्लेरी ने पश्चिम बंगाल के नमूनों की जांच रिपोर्ट की समीक्षा की मांग की

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की परियोजना ‘जागरूक’ के अंतर्गत राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार जागरूकता अभियान के तहत इसका संचालन होगा। एमओयू पर बीएसई के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदररमन राममूर्ति और गलगोटियास यूनिवर्सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. एन.के. गौर भी उपस्थित थे। डॉ. गलगोटिया ने कहा कि विकसित भारत के लिए ऐसी पीढ़ी तैयार करना आवश्यक है, जो तकनीक की तरह ही आत्मविश्वास के साथ धन और वित्तीय संसाधनों को समझती हो। बीएसई के साथ यह सहयोग विद्यार्थियों को अनुमान की बजाय ज्ञान के आधार पर कमाने, बचत करने और निवेश करने में सक्षम बनाएगा।

लियोन बाहर; क्लेटन, रोचिसिओली को पहली बार टेस्ट कॉल-अप मिला

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बजट बनाने, बचत, चक्रवृद्धि ब्याज और वित्तीय योजना जैसे बुनियादी विषयों से लेकर इक्विटी, म्यूचुअल फंड, आईपीओ और ऋण साधनों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही निवेशक संरक्षण, वित्तीय धोखाधड़ी और साइबर फ्रॉड से बचने के उपायों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह कार्यक्रम पूरी तरह निःशुल्क होगा। यूनिवर्सिटी का लक्ष्य अंतिम वर्ष के सभी विद्यार्थियों को इस पहल से जोड़ना है। कार्यक्रम में शामिल प्रत्येक विद्यार्थी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स द्वारा आयोजित सेबी इन्वेस्टर अवेयरनेस टेस्ट में भाग लेगा। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। राममूर्ति ने विद्यार्थियों को सुनी-सुनाई निवेश सलाह के आधार पर निर्णय लेने से बचने की सलाह दी। उन्होंने उन्हें जोखिम लेने, निरंतर सीखने और अपने दृष्टिकोण को व्यापक बनाने के लिए प्रेरित किया।

ट्रायन के शानदार प्रदर्शन ने मेलबर्न रेनेगेड्स को डब्ल्यूबीबीएल के फाइनल में पहुंचाया