अफगानिस्तान के उत्तरी समांगन प्रांत में हथगोला फटने से नौ किशोर घायल

Follow Us

काबुल। अफगानिस्तान के उत्तरी समांगन प्रांत में पिछले युद्धों के दौरान बिना फटा एक हथगोला के फटने से नौ किशोर घायल हो गए। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता हशमतुल्लाह रहमानी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना गुरुवार को अपराह्न में हजरत सुल्तान जिले में हुई। तीन किशोरों को फुटबॉल मैदान में एक हथगोला मिला था। वे अपने दोस्तों के साथ उससे खेलने लगे, तभी उसमें विस्फोट हो गया। हादसे में नौ किशोर घायल हो गए। रहमानी के अनुसार, सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने घटना के संबंध में अन्य कोई जानकारी नहीं दी।

एयर इंडिया का केएम माल्टा एयरलाइंस के साथ कोडशेयर समझौता