जयपुर। राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत, शानदार महलों और सुनहरे रेगिस्तान को करीब से देखने का सपना अब आसानी से पूरा हो सकता है। दिसंबर की छुट्टियों में घूमने की योजना बना रहे पर्यटकों के लिए IRCTC ने ‘हेरिटेज टूर ऑफ राजस्थान’ पैकेज पेश किया है। 10 दिनों का यह विशेष टूर 5 दिसंबर 2026 से भुवनेश्वर से शुरू होगा।
पक्षियों और मवेशियों के बाद इंसानों तक पहुंचा बीमारी का खतरा, WHO ने जारी की चेतावनी
इस यात्रा में पर्यटकों को राजस्थान के कई लोकप्रिय पर्यटन स्थलों को देखने का मौका मिलेगा। सफर की शुरुआत जयपुर से होगी, जहां हवा महल, आमेर किला, सिटी पैलेस और जंतर-मंतर जैसे ऐतिहासिक स्थल आकर्षित करेंगे। इसके बाद पुष्कर, चित्तौड़गढ़ और झीलों की नगरी उदयपुर की सैर कराई जाएगी। उदयपुर प्रवास के दौरान माउंट आबू, हल्दीघाटी, रणकपुर मंदिर और कुंभलगढ़ किले जैसे दर्शनीय स्थलों को भी शामिल किया गया है।
जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
यात्रा के अगले पड़ाव में जोधपुर का मेहरानगढ़ किला और उम्मेद भवन म्यूजियम देखने का अवसर मिलेगा। वहीं जैसलमेर के डीलक्स डेजर्ट कैंप में एक रात बिताकर रेगिस्तानी पर्यटन का अनुभव भी मिलेगा। पैकेज का किराया डबल शेयरिंग में 72,050 रुपये और ट्रिपल शेयरिंग में 67,840 रुपये प्रति व्यक्ति है। इसमें फ्लाइट, होटल, भोजन, एसी बस और टूर मैनेजर की सुविधा शामिल है। कुल 29 सीटें निर्धारित हैं। बुकिंग IRCTC की वेबसाइट irctctourism.com पर की जा सकती है।
