रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक सात गिरफ्तारियां

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नवजात शिशुओं की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी जितेन्द्र खेतान (36) को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आजाद चौक थाने में 30 जुलाई को दर्ज अपराध के तहत मामले की जांच की जा रही है। पूर्व में गिरफ्तार आरोपी कृतिका साहू और अन्य महिला आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि कृतिका साहू ने एक नवजात बच्ची जितेन्द्र खेतान को बेची थी। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर खेतान को गिरफ्तार किया।

प्रकाश पर्व के अवसर पर बंद रहे शेयर और मुद्रा बाजार

पुलिस ने आरोपी से नवजात बच्ची से संबंधित वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका। इसके बाद बच्ची को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश कर विधिवत दस्तयाब किया गया। बच्ची की सुरक्षा एवं संरक्षण के मद्देनजर उसे मातृछाया में रखा गया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान जितेन्द्र खेतान की अन्य नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री में भी कथित संलिप्तता के तथ्य सामने आए हैं। आरोपी गीतिका नाग और कृतिका साहू के माध्यम से इस अवैध गतिविधि को अंजाम दिए जाने की जानकारी मिली है।

जियो का “हैप्पी न्यू ईयर” ऑफर: नये प्लान में 5जी के साथ अनलिमिटेड 4जी भी

उल्लेखनीय है कि नवजात शिशुओं की अवैध खरीद-फरोख्त का मामला सामने आने के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी थी। प्रारंभिक जांच में इस गिरोह के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब अन्य नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री के मामलों सहित पूरे नेटवर्क में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। मामले में विस्तृत जांच जारी है।