ट्रेनों की लेटलतीफी बेहद आम बात हो गई, यात्रियों को लगातार परेशानियो का सामना करना पड़ रहा

Follow Us

भाटापारा। आश्चर्य इस बात का है कि पिछले लगभग 8 महीनों से ट्रेनों की लेटलतीफी बेहद आम बात हो गई है ना तो रेलवे के अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे हैं ना उनको इससे कोई मतलब है और ऊपर से रेल मंत्रालय भी चुप्पी साधे बैठा हुआ है देश के रेल मंत्री क्या कर रहे हैं पहले तो उन्होंने कहा था कि गाड़ियां लेट होंगी तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी परंतु कितने लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई और गाड़ियों की लेटलतीफी क्यों बंद नहीं हो रही है इसको कौन बताएगा देश के नागरिकों के लिए बड़ी बड़ी बात बड़ी बड़ी सुविधा देने की बात राजनीतिक दल के लोग और सरकार में बैठे लोग करते हैं।

परंतु हकीकत कुछ और ही है रायपुर भाटापारा और बिलासपुर से गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनें लेट चल रही है यदि पिछले 8 माह का भी रिकॉर्ड उठाकर रेलवे स्वयं देखता है कि कितने दिन कौन सी ट्रेन राइट टाइम चली है तो उसे खुद अपने आप पर शर्म आ जाएगी यात्रियों में इसको लेकर अत्यधिक नाराजगी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

लेट चलने वाली गाड़ियों में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के अतिरिक्त कुर्ला शालीमार एक्सप्रेस, आजाद हिंद एक्सप्रेस, बरौनी एक्सप्रेस दानापुर एक्सप्रेस, हावड़ा मुंबई मेल, हावड़ा अहमदाबाद एक्सप्रेस, हावड़ा पोरबंदर एक्सप्रेस, बरौनी एक्सप्रेस, एर्नाकुलम एक्सप्रेस, यशवंतपुर एक्सप्रेस, बीकानेर बिलासपुर एक्सप्रेस, अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, हावड़ा अहमदाबाद एक्सप्रेस कोरबा यशवंतपुर एक्सप्रेस हावड़ा पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस राजेंद्र नगर दुर्ग दानापुर एक्सप्रेस,, सहित अन्य गाड़ियों का हाल भी कुछ ऐसा ही है लोकल ट्रेनों का हाल तो जग जाहिर है।

ऐसी तमाम गाड़ियां हैं जो सही समय पर नहीं चल पा रही है। यह तो हुई एक्सप्रेस गाड़ियों की बात वहीं लोकल ट्रेनों का हाल इससे भी ज्यादा खराब है एक-दो घंटा लेट चलना लोकल ट्रेनों का आम बात है। रेलवे की नजर में लगता है लोकल ट्रेनों में चलने वाले यात्रियों के समय की कोई कीमत नहीं है।

स्टेशन पर यात्रियों से चर्चा करने पर यात्रियों ने गाड़ियों की लेटलतीफी पर काफी रोष जताया है और कहा है कि पिछले एक ,दो साल से ट्रेन अधिकांशत लेट चल रही है जिससे यात्रियों को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है यात्री कुछ सोच कर घर से निकलता है और ट्रेनें लेट होने के बाद उसके सारे कार्यक्रम, प्रोग्राम बिगड़ जाते हैं ।सरकार को, रेल मंत्रालय को, रेलवे बोर्ड को और बिलासपुर रेलवे जोन के अधिकारियों को इस और विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए की ट्रेनें सही समय पर चल सके।

छत्तीसगढ़ के साथ ओडिशा के कई जिलों तक फूलों की आपूर्ति, रोजाना निकलती हैं 12 से 15 गाड़ियां

पिछले एक माह से ट्रेनों का और अधिक बुरा हाल है लगभग सभी गाड़ियां विलंब से चल रही है इसका समुचित कारण रेलवे विभाग के द्वारा नहीं बताया जाता है जहां-तहां गाड़ियों को खड़ा कर दिया जाता है शनिवार और रविवार को कोलकाता की ओर से आने वाली लगभग सभी गाड़ियां अत्यधिक लेट से चली वहीं मुंबई नागपुर की तरफ से आने वाली लगभग सभी गाड़ियां लेट चल रही है साड़ियों की अत्यधिक लेट होने की वजह से कई बार यात्रियों को अपनी यात्रा भी कैंसिल करनी पड़ जाती है जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है बहुत से जरूरी काम प्रभावित हो जाते हैं