CG Crime: जीएसटी रिश्वत कांड में बड़ा खुलासा, सहायक आयुक्त के साथ सीए भी गिरफ्तार

Follow Us

कांकेर। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शनिवार को जब कांकेर जिले में जीएसटी की सहायक आयुक्त आंचला गिरी को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा. तो उन्होंने रिश्वत की पूरी रकम घर के बाहर नाली में फेंक दी थी। आंचला के घर पहुंची एसीबी की टीम मुस्तैद थी, उसने नाली से 1.50 लाख रुपये की राशि बरामद कर अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने इसके बाद रिश्वतखोरी में मध्यस्थता कर रहे सीए इमरान मेमन को भी गिरफ्तार कर लिया।

बैकुंठ चतुर्दशी 2026: शिव-विष्णु के मिलन का पर्व है बैकुंठ चतुर्दशी, जानें इसके पीछे की पौराणिक कथा

टीम में थे 18 सदस्य
टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि रायपुर और जगदलपुर से आई एंटी करप्शन ब्यूरो की 18 सदस्यीय संयुक्त टीम ने दोपहर अधिकारी के निवास पर छापा मारकर यह कार्रवाई की थी। कारोबारी शोएब रंगरेज ने ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी कि ई-वे बिल के मामले में उनका ट्रक रोका गया था। इसे छोड़ने और जीएसटी प्रकरण में राहत प्रदान करने के बदले उनसे 1.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। आरोप है कि यह रकम सीए इमरान मेमन के जरिये पहुंचाने को कहा गया था और मांग पूरी न करने पर चालान काटने की चेतावनी दी गई थी।

ज़ेलेंस्की मिरोटवोरेट्स में शामिल होने के लिए माफी नहीं मांगते हैं, तो यूक्रेन को और सैन्य मदद नहीं देंगे: साल्विनी

साक्ष्य मिलने पर ब्यूरो की कार्रवाई
पीड़ित व्यापारी शोएब रंगरेज ने रिश्वत मांगने से संबंधित साक्ष्यों के साथ ब्यूरो के समक्ष अपनी शिकायत प्रस्तुत की थी। एंटी करप्शन ब्यूरो ने शिकायत का गहन सत्यापन करने के बाद योजनाबद्ध तरीके से अधिकारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। ब्यूरो के उप पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार मरकाम ने बताया कि आरोपी अधिकारी के निवास पर आय से अधिक संपत्ति के अंदेशे में भी विस्तृत तलाशी ली जा रही है।