2027 में घूमने का बनाएं प्लान, भारत की ये 10 खूबसूरत जगहें बनीं दुनिया की पहली पसंद

Follow Us

नई दिल्ली। अगर आप साल 2027 में कहीं घूमने जाने की योजना बना रहे हैं, तो भारत की ये खूबसूरत जगहें आपकी यात्रा को यादगार बना सकती हैं। देश में समुद्र के किनारे बसे द्वीपों से लेकर बर्फीले पहाड़ों, ऐतिहासिक किलों और प्राकृतिक वादियों तक घूमने के कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। भारत की इन्हीं खूबियों को देखते हुए एक अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल मैगजीन ने देश को 2027 का ‘डेस्टिनेशन ऑफ द ईयर’ चुना है। साथ ही यहां घूमने के लिए 10 खास पर्यटन स्थलों की सूची भी जारी की है।

लक्षद्वीप से करें खूबसूरत यात्रा की शुरुआत:
अगर आपको समुद्र और शांत वातावरण पसंद है, तो लक्षद्वीप घूमने के लिए बेहतरीन विकल्प है। यहां नीले लैगून, सफेद रेत वाले समुद्र तट और कोरल रीफ्स देखने को मिलते हैं। स्कूबा डाइविंग के शौकीन पर्यटक यहां समुद्री जीवन का करीब से अनुभव कर सकते हैं। वहीं, प्रकृति प्रेमियों के लिए मेघालय का मौसिनराम खास है। यहां की हरियाली, पहाड़ियां और बलुआ पत्थर की गुफाएं यात्रा को यादगार बनाती हैं।

हिबा नवाब से पहली मुलाकात पर बोले अधिक मेहता

समुद्र, पहाड़ और प्राकृतिक नजारों का लें आनंद:
समुद्र किनारे छुट्टियां बिताने की इच्छा हो तो गोवा का रुख कर सकते हैं। यहां लोकप्रिय बीच के साथ कई शांत समुद्र तट भी हैं। पहाड़ों और हरे-भरे मैदानों के बीच समय बिताना चाहते हैं, तो हिमाचल प्रदेश का खजियार अच्छा विकल्प है। इसे भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। तमिलनाडु का चेट्टीनाड भी अपनी ऐतिहासिक हवेलियों, अनोखी वास्तुकला और पारंपरिक व्यंजनों के कारण खास पर्यटन अनुभव देता है।

मध्य प्रदेश से राजस्थान तक देखें ऐतिहासिक विरासत:
इतिहास और वन्यजीवों में रुचि रखने वाले पर्यटक मध्य प्रदेश की यात्रा कर सकते हैं। पन्ना नेशनल पार्क में टाइगर सफारी के साथ यहां के ऐतिहासिक मंदिर भी देखे जा सकते हैं। राजस्थान का जोधपुर अपनी नीली इमारतों और ऐतिहासिक किलों के लिए मशहूर है। वहीं जयपुर में महल, किले, रंग-बिरंगे बाजार और राजस्थानी संस्कृति पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

26/11 मुंबई हमले के जांबाज़ों को याद करते हुए, ज़ी सिनेमा दिखाएगा ‘भारत भाग्य विधाता’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

मुंबई और दिल्ली की सैर भी बनाएं खास:
शहरी पर्यटन पसंद करने वालों के लिए मुंबई और नई दिल्ली भी शानदार विकल्प हैं। मुंबई में बेहतरीन रेस्तरां, खानपान और हॉस्पिटैलिटी का अनुभव लिया जा सकता है। वहीं दिल्ली में हुमायूं का मकबरा, कनॉट प्लेस और चांदनी चौक जैसे स्थान घूमने के साथ यहां के मशहूर स्ट्रीट फूड का स्वाद भी लिया जा सकता है।अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल मैगजीन की इस सूची में शामिल ये 10 जगहें भारत के अलग-अलग रंग और पर्यटन अनुभवों को सामने लाती हैं। ऐसे में 2027 की छुट्टियों के लिए आप अपनी पसंद के अनुसार समुद्र, पहाड़, जंगल या ऐतिहासिक शहरों में घूमने का प्लान बना सकते हैं।