Devutthani Ekadashi 2026: आज देवउठनी एकादशी मनाई जा रही है, जिसे हिंदू धर्म में बेहद शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं और इसी के साथ चातुर्मास का समापन हो जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। देवउठनी एकादशी के शुभ अवसर पर कई स्थानों पर तुलसी विवाह भी कराया जाता है। इसके अलावा, इस दिन दान-पुण्य और शुभ कार्यों का विशेष महत्व होता है। देवउठनी एकादशी के साथ ही शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत भी हो जाती है। इस खास अवसर पर लोग एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में आप भी देवउठनी एकादशी के पावन मौके पर इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।
- भगवान विष्णु को मनाएं
- उन्हें नींद से जगाएं
- इस देवउठनी एकादशी पर
- विष्णु जी से आशीर्वाद पाएं
देवउठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं
तुलसी का श्रृंगार करो
शालिग्राम का ध्यान करो
ऐसी जोड़ी कहां मिलेगी
आओ कन्यादान करो
देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं
हर घर के आंगन में तुलसी
तुलसी बड़ी महान है
जिस घर में ये तुलसी रहती
वो घर स्वर्ग सामान है
देवउठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं
गन्ने के मंडप सजाएंगे हम
विष्णु- तुलसी का विवाह रचाएंगे हम
आप भी होना खुशियों में शामिल
तुलसी का विवाह मिलकर कराएंगे हम
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं
तुलसी मां दें सबको वरदान
खोलें सभी समाधानों के द्वार
कभी ना हो आपको कोई परेशानी
मां तुलसी से यही प्रार्थना है हमारी
शुभ देवउठनी एकादशी

