नई दिल्ली। अगर आप छुट्टियों में पहाड़ों की खूबसूरती, धार्मिक स्थलों के दर्शन और ऐतिहासिक जगहों को करीब से देखना चाहते हैं, तो IRCTC आपके लिए शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस 6 दिवसीय यात्रा में आपको डलहौजी, धर्मशाला और अमृतसर घूमने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि पैकेज में एसी कैब, होटल में ठहरने और सुबह के नाश्ते की सुविधा भी शामिल है। इसकी शुरुआती कीमत 17,565 रुपये प्रति व्यक्ति रखी गई है। आइए जानते हैं इस टूर का पूरा कार्यक्रम और बुकिंग से जुड़ी जरूरी बातें। IRCTC का यह टूर अमृतसर से शुरू होकर डलहौजी और धर्मशाला की खूबसूरत वादियों से गुजरते हुए दोबारा अमृतसर में समाप्त होगा। यात्रा के दौरान पर्यटकों को पहाड़ी नजारों के साथ कई प्रसिद्ध पर्यटन और ऐतिहासिक स्थलों को देखने का अवसर मिलेगा।
पहले दिन यात्रियों को अमृतसर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड से एसी कैब के जरिए डलहौजी ले जाया जाएगा। होटल में ठहरने के बाद शाम को गांधी चौक और स्थानीय बाजार घूमने का मौका मिलेगा। दूसरे दिन नाश्ते के बाद डलहौजी के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी। इसमें खज्जियार, जिसे मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से जाना जाता है, के अलावा सेंट जॉन चर्च और सेंट फ्रांसिस चर्च शामिल हैं। रात को डलहौजी में ही ठहरने की व्यवस्था होगी।
तीसरे दिन डलहौजी से धर्मशाला के लिए रवाना होंगे। रास्ते में कांगड़ा किला और चिन्मय तपोवन देखने का अवसर मिलेगा। धर्मशाला पहुंचने के बाद होटल में आराम कर सकते हैं और शाम को मैक्लोडगंज के बाजारों की सैर कर सकते हैं। चौथे दिन धर्मशाला के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसमें दलाई लामा मंदिर, नामग्याल मोनेस्ट्री, भागसूनाग मंदिर, डल झील, सेंट जॉन्स इन द वाइल्डरनेस चर्च और HPCA क्रिकेट स्टेडियम शामिल हैं। रात को
https://amritsandesh.com/government-silent-on-patwaris-demands-no-promotion-even-after-34-years-of-service-arun-vora/ धर्मशाला में ही रुकना होगा।
पांचवें दिन सुबह नाश्ते के बाद धर्मशाला से अमृतसर के लिए वापसी होगी। करीब पांच घंटे के सफर के बाद होटल में ठहरने की व्यवस्था होगी। इसके बाद यात्रियों को वाघा-अटारी बॉर्डर ले जाया जाएगा, जहां प्रसिद्ध बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी देखने का मौका मिलेगा। रात अमृतसर में बिताई जाएगी। यात्रा के अंतिम दिन सुबह स्वर्ण मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। इसके बाद पर्यटक जलियांवाला बाग और पार्टिशन म्यूजियम भी घूम सकेंगे। इसके बाद यात्रियों को अमृतसर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड पर छोड़ दिया जाएगा।
पैकेज में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?:
इस टूर पैकेज में यात्रियों को कई सुविधाएं दी जा रही हैं।
पूरे सफर के लिए एसी कैब से पिकअप, ड्रॉप और स्थानीय भ्रमण।
होटल में एसी कमरे में ठहरने की सुविधा।
यात्रा के दौरान पांच दिन सुबह का नाश्ता।
टोल टैक्स, पार्किंग शुल्क और पैकेज से जुड़े टैक्स शामिल।
पैकेज में कुछ खर्च शामिल नहीं हैं। यात्रियों को इनका भुगतान अलग से करना होगा।
अमृतसर तक आने-जाने का ट्रेन या फ्लाइट टिकट।
दोपहर और रात का भोजन।
पर्यटन स्थलों और स्मारकों का प्रवेश शुल्क।
कैमरा और वीडियो चार्ज।
निजी खर्च जैसे पानी, लॉन्ड्री, टिप और फोन बिल।
यात्रा कार्यक्रम में शामिल नहीं की गई अन्य सुविधाएं।
कितनी है पैकेज की कीमत और कैसे करें बुकिंग?:
IRCTC के इस टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 17,565 रुपये प्रति व्यक्ति है। यह किराया पांच से छह लोगों के समूह में इनोवा या जायलो कैब के साथ ट्रिपल शेयरिंग के आधार पर है। चार लोगों के समूह के लिए इटियॉस या डिजायर कैब का विकल्प भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत अलग होगी। ध्यान रखें कि 22 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान यह शुरुआती किराया लागू नहीं होगा। सीटों की उपलब्धता और पैकेज की अन्य जानकारी के लिए IRCTC टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर जा सकते हैं।

