रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रमुख समाचार चैनल आईबीसी-24 के एडिटर-इन-चीफ रविकांत मित्तल की माताजी कुसुमलता मित्तल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने अपने शोक संदेश में कहा कि आईबीसी-24 के संपादक रविकांत मित्तल एवं ऋषिकांत मित्तल की माताजी व जगदीश प्रसाद मित्तल की धर्मपत्नी कुसुमलता मित्तल के स्वर्गवास का समाचार अत्यंत दु:खद एवं पीड़ादायक है। माता का साया सिर से उठना जीवन की सबसे बड़ी और अपूरणीय क्षति होती है। ? देव ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि परमपिता परमेश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल मित्तल परिवार को इस असीम दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
