भूपेश बघेल का BJPपर हमला, बोले- किसानों को चोर समझती है सरकार, CRPF की वापसी से नक्सलवाद खत्म नहीं होता

Follow Us

रायपुर । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय सुरक्षाबलों की बस्तर से वापसी, धान खरीदी और प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि CRPF जवानों की वापसी महज एक प्रशासनिक व्यवस्था है। नक्सलवाद पूरी तरह खत्म होने का दावा तभी सही माना जाएगा, जब क्षेत्र में सामान्य व्यवस्था बहाल हो जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को केवल सुरक्षाबलों की वापसी या जमा आंकड़े बताने के बजाय विकास कार्यों की जानकारी देनी चाहिए। पंचायतों को एक करोड़ रुपये देने का वादा किया गया था, सरकार बताए कि उस दिशा में कितना काम हुआ है।

प्तप्तप्त धान खरीदी को लेकर सरकार पर लगाए आरोप
धान खरीदी के मुद्दे पर भूपेश बघेल ने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार की नीतियों से ऐसा लग रहा है कि किसानों को धान बेचने से रोकने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह मूर्खता की हद है।
बघेल ने कहा कि पहले किसानों को टोकन के लिए धान खरीदी केंद्रों में जाना पड़ता था। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों को चोर की नजर से देख रही है, जबकि किसान कड़ी मेहनत से फसल तैयार करते हैं।

प्तप्तप्त सरगुजा में राजनीतिक सक्रियता पर भी कसा तंज
भाजपा द्वारा सरगुजा संभाग में राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की तैयारियों को लेकर पूछे गए सवाल पर बघेल ने स्मृति ईरानी के हालिया फीडबैक दौरे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता पहले जमीनी स्तर पर कहीं दिखाई नहीं दे रहे थे। अब किसानों के बीच जाकर उनकी स्थिति समझने की कोशिश की जा रही है।

प्तप्तप्त अजय चंद्राकर पर भूपेश बघेल का पलटवार
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर की टिप्पणी पर भी भूपेश बघेल ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अजय चंद्राकर कभी-कभी अचानक सामने आते हैं। वे केवल विधानसभा तक सीमित रह गए हैं और उन्हें पार्टी में साइडलाइन कर दिया गया है। कांग्रेस पर बयान देकर वे सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। वहीं, जनजातीय गौरव दिवस समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के शामिल नहीं होने को लेकर अजय चंद्राकर के बयान पर भी बघेल ने तंज कसा। उन्होंने सवाल किया कि अजय चंद्राकर उस समय रायगढ़ में थे या कुरुद स्थित अपने बंगले में आराम फरमा रहे थे? जब मुख्यमंत्री रायपुर में मौजूद थे, तो उसी समय नितिन नबीन रायगढ़ कैसे पहुंच गए?
पूर्व मुख्यमंत्री के इन बयानों से प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी एक बार फिर तेज हो गई है।