अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर तंज, बोले- ‘वोट बचाओ नहीं, ‘कांग्रेस बचाओ अभियान चलाए पार्टी

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे से पहले भाजपा के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को ‘वोट बचाओ, देश बचाओ की जगह ‘कांग्रेस बचाओ अभियान चलाना चाहिए।

अजय चंद्राकर ने कहा कि ‘वोट चोरी, वोट बचाओ संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने जैसा है। कांग्रेस के पास अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के अलावा कोई जनहित का मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने सुखदेव भगत की राजनीतिक योग्यता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें यह बताना चाहिए कि झारखंड में कांग्रेस कितने समय से सत्ता से बाहर है।

नितिन नबीन के दौरे पर कांग्रेस के आरोपों का जवाब
जनजाति गौरव दिवस के कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के शामिल नहीं होने को लेकर कांग्रेस द्वारा भाजपा पर जनता से डरने का आरोप लगाए जाने पर भी चंद्राकर ने पलटवार किया।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या कांग्रेस का कार्यालय मौसम विभाग का कार्यालय है? कांग्रेस नेताओं को मौसम विभाग में संविदा पर नियुक्त कर देना चाहिए, क्योंकि उन्हें मौसम की अच्छी जानकारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौसम खराब होने के कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।
नक्सल विरोधी बटालियन की वापसी पर क्या बोले?

धान मिंजाई के दौरान हादसा, मशीन में फंसा किसान का हाथ, डॉक्टरों को काटना पड़ा पंजा

छत्तीसगढ़ से सीआरपीएफ की नक्सल विरोधी बटालियन को हटाए जाने के मुद्दे पर अजय चंद्राकर ने कहा कि बस्तर में अब डी-माइनिंग का काम शेष है। क्षेत्र में शांति बहाल हो चुकी है, जिसके चलते बटालियन की वापसी हो रही है। उन्होंने कहा कि बस्तर में स्थिति में सुधार आने के बाद नेताओं की सुरक्षा भी कम की गई है। यह प्रक्रिया धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। अब बस्तर में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आगे बढऩा लक्ष्य होगा।

भाजपा विधायक के इन बयानों के बाद प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर एक बार फिर तेज होने के आसार हैं।