‘किंग’ के नए गाने में सुहाना खान की झलक ने बढ़ाई चर्चा, आग वाले सीन को लेकर उत्साहित फैंस

Follow Us

मुंबई। शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनकी आगामी फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ दर्शकों के सामने आया। गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इसके साथ ही वीडियो के एक खास दृश्य ने सुहाना खान की मौजूदगी को लेकर चर्चा शुरू कर दी है।
गाने के एक हिस्से में आग के सामने खड़ी एक महिला की संक्षिप्त झलक दिखाई देती है। चेहरा साफ नजर नहीं आने के बावजूद दर्शक इसे सुहाना खान से जोड़कर देख रहे हैं। इसी वीडियो में शाहरुख का किरदार बदले की आग में जलता हुआ नजर आता है। अंत में उनका दमदार संवाद फिल्म की गंभीर और एक्शन से भरपूर कहानी की ओर इशारा करता है।

‘किंग’ सुहाना खान की पहली थिएट्रिकल फिल्म होगी। इससे पहले वह जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ से अभिनय की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख, दीपिका और सुहाना के साथ अभिषेक बच्चन, करीना कपूर खान, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, अरशद वारसी और राघव जुयाल भी नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज 24 दिसंबर को निर्धारित है।