दोहा। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर रविवार को यहां शुरु हो रही आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप 2026 में 54 खिलाड़ियों वाले भारतीय निशानेबाजी दल की अगुवाई करेगी।
लडखड़ाती न्यूजीलैंड ए को मैथ्यू बॉयल और फॉक्सक्राॅफ्ट ने संभाला
इस साल की निशानेबाजी विश्व चैंपियनशिप में राइफल, पिस्टल और शॉटगन स्पर्धाएं शामिल हैं। साथ ही, यह लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक में निशानेबाजी के लिए क्वालीफाई करने का एक अहम मौका भी है। दोहा में लॉस एंजिल्स 2028 के लिए कुल 36 कोटा स्थान दांव पर होंगे। ओलंपिक की 12 व्यक्तिगत निशानेबाजी स्पर्धाओं में से प्रत्येक में तीन-तीन कोटा स्थान उपलब्ध हैं। लॉस एंजिल्स 2028 चक्र में, इस खेल के लिए यह क्वालीफाई करने का सबसे बड़ा अवसर है।
आरसीबी के साथी कोहली के खिलाफ खेलना ‘शानदार’ अनुभव होगा: जैकब डफी
भारत ने ओलंपिक और गैर-ओलंपिक स्पर्धाओं के लिए कुल 54 निशानेबाजों को उतारा है, जिनमें से 35 खिलाड़ी ओलंपिक की सभी 12 व्यक्तिगत स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। मनु भाकर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और 25 मीटर पिस्टल, दोनों स्पर्धाओं में भाग लेंगी।
