भाटापारा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली बसना खेल परिसर में संभाग स्तरीय खेलों का आयोजन हुआ जहां कराटे खेल में संभाग स्तरीय खेलने के लिए बलौदा बाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी एवं रायपुर जिले के विभिन्न स्कूलों के कक्षा 6वीं से 12वीं तक के 310 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजित प्रतिस्पर्धा में जिला कराटे संघ जिला बलौदा बाजार भाटापारा महासचिव ऋषभ सिंह चौहान के नेतृत्व में बेहतरीन प्रदर्शन कर चयनित होने वाले खिलाड़ी दिनांक 28अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक दुर्ग में होने वाले राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में रायपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।
युवती के साथ दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
चयनित होने वाले खिलाड़ियों में अंडर 14 बालिका में वैष्णवी निषाद , अंडर 17 बालक में वेद प्रकाश साहू,बालिका में साक्षी बहल , वालिया साहू, अंडर 19 बालक में जित्तू धीवर, बालिका में नीलम साहू, सहित बलौदा बाजार भाटापारा जिले से 6 बालक एवं बालिका का चयन हुआ है राज्य स्तरीय कराटे खेल में यह विद्यार्थी राज्य स्तरीय चयन होकर अपने माता-पिता एवं गुरु जनों एवं अपने जिले का नाम रोशन किया भाटापारा के गौरव बने यह 6 बच्चे चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी जिला बलौदा बाजार भाटापारा के विद्यार्थी हैं इनके कोच के रूप में व्यायाम शिक्षक ऋषभ सिंह चौहान शाश्वत लिटिल स्टार स्कूल सिंगारपुर भाटापारा एवं बलौदा बाजार भाटापारा जिला खेल अधिकारी संदीप शर्मा, व्यायाम शिक्षक आलोक गुप्ता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुक्का, योगेश कटारिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करही बाजार , हर्ष देवांगन,धनंजय पांडे, महेश राजपूत,भानु देवांगन, मोहन वर्मा, प्रवीण मोहले , हेमलता साहू,का बच्चों को राज्य स्तर में चयनित करवाने में इनका विशेष योगदान रहा ,
उनके इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी संदीप शर्मा, विकासखंड खेल अधिकारी योगेश कटारिया एवं भाटापारा बलौदा बाजार जिले के अन्य व्यायाम शिक्षकों साथी भाटापारा पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा , नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, समाज सेवक अरुण छाबड़ा, सुनील यदु , एवं चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी जिला बलौदा बाजार भाटापारा से संरक्षक लड्डू सोनी, संयोजक कमल शर्मा, प्रबंधक विक्रम सिंह चौहान, सचिव नेमीचंद साहू, कोषाध्यक्ष योगेश कुर्रे, सह सचिव हर्ष देवांगन, महेश राजपूत, धनंजय पांडे, एकेडमी प्रशिक्षक में भानु देवांगन,मोहन वर्मा, प्रवीण मोहले, हेमलता साहू,गुलाबचंद साहू, राहुल साहू, ने बधाई व हर्ष जाहिर किया एवं इनकी उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं कि यह बच्चे भविष्य में बहुत आगे जाएं और राज्य एवं राष्ट्रीय खेलों में बलौदाबाजार भाटापारा जिले का नाम रौशन करें।
