o नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर ने दिया व्यवस्था सुधारने का सुझाव, सहमति के बाद एसडीएम से मिलने पहुंचे व्यापारी
भानुप्रतापपुर। दुकानों के बाहर अतिक्रमण को लेकर लाल निशान लगाए जाने के बाद नगर में व्यापारियों के बीच हलचल तेज हो गई है। अपनी समस्याओं और चिंताओं को लेकर व्यापारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर से मुलाकात की और अपनी बात रखी।
भानुप्रतापपुर में अतिक्रमण नोटिस के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन, रैली निकालकर जताया विरोध
चर्चा के दौरान अध्यक्ष राठौर ने व्यापारियों को दुकानों के शेड और सामान नाली के पीछे की ओर व्यवस्थित रखने की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण नहीं होने से आवागमन सुचारु रहेगा और नगर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। अध्यक्ष की समझाइश पर व्यापारियों ने सहमति जताई। इसके बाद सभी व्यापारी अपनी समस्याओं के संबंध में चर्चा करने एसडीएम से मिलने पहुंचे।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर 12 पर्यवेक्षकों की परिवीक्षा अवधि समाप्त
