भानुप्रतापपुर में अतिक्रमण नोटिस के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन, रैली निकालकर जताया विरोध

Follow Us

दुकानों के बाहर लाल निशान लगाने और प्रशासन की कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में नाराजगी, सड़क पर उतरकर उठाई अपनी मांगें

भानुप्रतापपुर। नगर में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन द्वारा दुकानों के बाहर लाल निशान लगाए जाने और नोटिस जारी किए जाने के विरोध में व्यापारियों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने रैली निकालकर प्रशासन की कार्रवाई के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर 12 पर्यवेक्षकों की परिवीक्षा अवधि समाप्त

व्यापारियों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर उनकी समस्याओं और व्यावहारिक कठिनाइयों पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। इसी मांग को लेकर व्यापारियों ने एकजुट होकर विरोध जताया। नगर में यातायात व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की सख्ती के बीच व्यापारियों के इस प्रदर्शन से मामला चर्चा में आ गया है।

अब इस पूरे मामले में प्रशासन और व्यापारियों के बीच आगे क्या सहमति बनती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत ग्राम जनता में कृषक-वैज्ञानिक संवाद आयोजित