स्पेन में दो तेज़ रफ़्तार ट्रेनों की टक्कर, 68 लोगों की मौत, 500 से ज़्यादा यात्री सफ़र कर रहे थे

Follow Us

मैड्रिड।  स्पेन से बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि स्पेन के मध्य हिस्से में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। टोलेडो प्रांत के पास दो हाई-स्पीड ट्रेनें आपस में टकरा गईं। स्पेन के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस हादसे में अब तक 68 लोगों की जान चली गई है। हालांकि घायलों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन शुरुआती रिपोर्टों में कई यात्रियों के घायल होने की बात कही जा रही है।

स्पेन की रेल व्यवस्था संचालित करने वाली कंपनी ADIF ने बताया कि यह घटना बुधवार सुबह टोलेडो प्रांत में हुई। हादसे के तुरंत बाद मैड्रिड, स्यूदाद रियल और अंडालूसिया के बीच चलने वाली ट्रेन सेवाएं पूरी तरह रोक दी गईं। अधिकारियों ने कहा कि जांच पूरी होने और पटरी सुरक्षित होने तक इन रूट्स पर कोई ट्रेन नहीं चलेगी।

 हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे मोरा और ओरगाज कस्बों के बीच हुआ। एक ट्रेन धीमी गति से चल रही थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी ट्रेन उससे टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि कई डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी अंदालूसिया क्षेत्र से जोड़ने वाली रेल लाइन बंद कर दी गई।

दोनों ट्रेनें सरकारी कंपनी रेनफे (Renfe) और निजी कंपनी इर्यो (Iryo) की थीं। इन ट्रेनों की रफ्तार आमतौर पर 200 किमी/घंटे से ज्यादा होती है।