गुढिय़ारी में अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

Follow Us

कलिंग नगर के सीएसईबी मैदान में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से धारदार चाकू जब्त

रायपुर। राजधानी के गुढिय़ारी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार नोंकदार चाकू जब्त किया गया है। उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि कलिंग नगर स्थित सीएसईबी मैदान में एक व्यक्ति अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गुढिय़ारी पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहित अग्रवाल (30), निवासी स्टेशन चौक, नर्मदापारा, थाना गंज, रायपुर बताया। पुलिस ने चाकू रखने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू जब्त कर थाना गुढिय़ारी में अपराध क्रमांक 491/26 के तहत आम्र्स एक्ट की धारा 25 में मामला दर्ज किया है।