किसुनगढ़ में नाली की सफाई के दौरान मिला पुराना मानव खोपड़ी का कंकाल, पंडरिया पुलिस ने शुरू की जांच

Follow Us

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम किसुनगढ़ में नाली की साफ-सफाई और मिट्टी की खुदाई के दौरान अज्ञात मानव सिर का पुराना कंकाल मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। घटना 25 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 8 बजे की है। सूचना मिलने पर पंडरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, गांव के मुख्य मार्ग पर कच्ची नाली की सफाई और मिट्टी की खुदाई के दौरान ग्रामीणों को मानव सिर का पुराना कंकाल दिखाई दिया। कंकाल बिरेंद्र चन्द्राकर के खेत के पास नाली में पड़ा था और उस पर मिट्टी लगी हुई थी। घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम निवासी रोहित टंडन अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने कंकाल के संबंध में कोई जानकारी नहीं होने की बात कही।

पंडरिया पुलिस ने मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (क्चहृस्स्) की धारा 194 के तहत मर्ग कायम कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मानव कंकाल की पहचान और मृत्यु के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।