छत्तीसगढ़ बीजेपी में स्मृति ईरानी की सख्ती, कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रभारी बनने के पश्चात पहली बार रायपुर पहुंचीं स्मृति ईरानी ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन की हिदायत दी। उन्होंने प्रदेश कार्यालय परिसर में स्पष्ट कहा कि बैठकों में केवल वही लोग उपस्थित रहें जिन्हें आमंत्रित किया गया है। बिना किसी कार्य अथवा बुलावे के कार्यकर्ताओं को कार्यालय आने से बचना चाहिए। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान वह संगठन की स्थिति की समीक्षा करेंगी और आगामी रणनीति पर वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा करेंगी।

सबके साथ सुनीं मन की बात कार्यक्रम:
रायपुर पहुंचने के तुरंत बाद स्मृति ईरानी भाजपा कार्यालय पहुंचीं। वहां उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’सुना। इस दौरान सभी लोग जमीन पर बैठकर कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके पश्चात प्रदेश प्रभारी ने कार्यालय में व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उनके इस संदेश को पार्टी के भीतर अनुशासन, व्यवस्थित कार्यप्रणाली और बेहतर समन्वय बनाने के रूप में देखा जा रहा है।

रायपुर से दिल्ली तक गूंजेगी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ की आवाज, कांग्रेस नेताओं ने बनाई रणनीति

संगठनात्मक बैठकों का सिलसिला शुरू:
रेडियो कार्यक्रम के बाद-स्मृति ईरानी की बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया। प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और प्रदेश महामंत्रियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के बाद प्रदेश पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसके बाद तक संभाग प्रभारियों, सह प्रभारियों, जिला प्रभारियों, जिला सह प्रभारियों और जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक का कार्यक्रम है।

पूर्व जनप्रतिनिधियों और कोर ग्रुप संग मंथन:
शाम के सत्र में पूर्व जनप्रतिनिधियों को शामिल किया गया। पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों के साथ बैठक के बाद पार्टी के पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है। इन बैठकों में वरिष्ठ नेताओं के अनुभव तथा आगामी रणनीति पर मंथन होगा। रात को भाजपा कोर ग्रुप की अहम बैठक होगी।

रायपुर के महालक्ष्मी मार्केट में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका