BREAKING : प्रदेश में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी

Follow Us

दुर्ग। प्रदेश में आगामी 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को दुर्ग जिले के अहिवारा में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन के साथ-साथ विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। वहीं धान खरीदी को लेकर विपक्ष की ओर उठाए जा रहे सवाल पर उन्होंने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष को सवाल पूछने का कोई अधिकार नहीं है।