नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि तुलसी की पत्तियां अद्भुत स्वास्थ्य गुणों से भरपूर होती हैं? हर घर में आसानी से उपलब्ध इन पत्तियों को आयुर्वेद में सेहत का खजाना कहा जाता है। तुलसी एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है जिसके सेवन से न सिर्फ प्राकृतिक तौर पर शरीर की इम्युनिटी बूस्ट होती है साथ ही यह कई संक्रामक बीमारियों का प्रभावी घरेलू उपचार भी मानी जाती है। चाय में मिलाकर, काढ़े के रूप में या फिर तुलसी की पत्तियों को चबाकर इसके स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं।
पेट से लेकर साफ त्वचा तक, तुलसी के पत्ते हमारे दिमाग और शरीर के लिए अद्भुत काम करते हैं। यह शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस, अवसाद और सूजन से लड़ने में भी मदद करती है। एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होने के कारण, तुलसी त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के साथ शरीर को डिटॉक्सीफाई भी करती है। डायबिटीज और दिल की बीमारियों की रोकथाम और इलाज में भी तुलसी लाभप्रद हो सकती है। आइए इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानते हैं।
मांडू टूरिज्म: रानी रूपमती महल से ‘जहाज महल’ तक, सर्दियों में बेहद सुहाना है ऐतिहासिक सफर
डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद:
तुलसी, ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद करती है। मधुमेह वाले चूहों पर किए गए एक अध्ययन में, तुलसी के अर्क से ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में लाभ पाया गया। तुलसी की पत्तियों का रोजाना खाली पेट सेवन ब्लड शुगर की समस्या को कंट्रोल करने और डायबिटीज के कारण शरीर में होने वाले जोखिमों से राहत दिलाने में मदद कर सकती है। घरेलू उपचार के तौर पर इसका प्रयोग करके लाभ पाया जा सकता है।
त्वचा से दूर होता है संक्रमण:
तुलसी का उपयोग त्वचा की तमाम समस्याओं को दूर करने के लिए वर्षों से किया जाता रहा है। ऑयली स्किन वालों के लिए यह बेहतरीन स्किन क्लींजर है, जो रोम छिद्रों को बंद करने वाली गंदगी और अशुद्धियों को दूर करके त्वचा में रक्त के संचार को ठीक रखने में मदद करती है। तुलसी के पत्ते को चंदन के पेस्ट और गुलाब जल के साथ मिलाकर फेस पैक के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता रहा है।
‘मुरिया दरबार’ पर बवाल: बैज का आरोप- बस्तर की परंपराओं का बीजेपी ने उड़ाया मज़ाक
पाचन स्वास्थ्य के लिए कारगर:
तुलसी का सेवन पाचन और तंत्रिका तंत्र को मजबूत करती है, जिससे सिरदर्द और अनिद्रा जैसी समस्याओं को कम करने में विशेष लाभ पाया जा सकता है। तुलसी की पत्तियों में मौजूद यूजेनॉल यौगिक पाचन तंत्र को ठीक रखना सुनिश्चित करता है। तुलसी, शरीर के भीतर एसिड को संतुलित करने में भी मदद करती है, जिससे पीएच स्तर और भोजन के पाचन को ठीक रखना आसान होता है।
स्ट्रेस में भी फायदेमंद है तुलसी:
तनाव और अवसाद के जोखिमों को कम करने में भी तुलसी की पत्तियों को असरदार पाया गया है। शोधकर्ताओं ने पाया कि तुलसी की पत्तियां उन न्यूरोट्रांसमीटर को उत्तेजित करती हैं जो खुशी और ऊर्जा को बढ़ाने वाले हार्मोन्स को नियंत्रित करती है। तुलसी को एक शक्तिशाली एडाप्टोजेन या तनाव-विरोधी एजेंट माना जाता है। जिन लोगों को अक्सर स्ट्रेस की समस्या रहती है, उन्हें तुलसी की पत्तियों से लाभ मिल सकता है।
इंस्टाग्राम वीडियो कॉल पर अश्लील वीडियो दिखाने और नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी गिरफ्तार


