कलेक्टर तुलिका प्रजापति के सख्त निर्देश, विकास के हर संकेतक पर बेहतर प्रदर्शन करें विभाग

Follow Us

कवर्धा। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने गुरुवार को आकांक्षी विकासखंड बोड़ला में विभिन्न विभागों के कार्यों और नीति आयोग द्वारा निर्धारित विकास संकेतकों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े लक्ष्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए। साथ ही जिन क्षेत्रों में प्रगति धीमी है, वहां विशेष प्रयास कर सुधार सुनिश्चित करने को कहा।

समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने विभागवार कार्यों का आकलन करते हुए कहा कि बोड़ला के समग्र विकास के लिए नीति आयोग के संकेतकों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। सभी विभाग नियमित रूप से अपनी प्रगति की निगरानी करें और कमियों की पहचान कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाएं।

कलेक्टर ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित समीक्षा और प्रभावी मॉनिटरिंग से विकास कार्यों में सुधार लाया जा सकता है। सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से आकांक्षी विकासखंड बोड़ला को निर्धारित विकास मानकों पर बेहतर स्थिति में पहुंचाने का लक्ष्य रखा जाए।