मालापारा के पास भीषण टक्कर, खड़े ट्रक में घुसी कार; एयरबैग ने बचाई पांच लोगों की जान

Follow Us

भानुप्रतापपुर। केवटी से भानुप्रतापपुर आ रही एक कार मालापारा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात रही कि दुर्घटना के दौरान एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टलने और सवारों की जान बचने में मदद मिली। घायलों की स्थिति और दुर्घटना के कारणों को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

शांतिपूर्ण और सांस्कृतिक दुर्गा विसर्जन कराने वाली चार समितियां सम्मानित