दुर्गा पूजा पर आयोजित तीन दिवसीय रास गरबा का हुआ भव्य समापन

Follow Us

रास गरबा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा :- इन्द्र साव

भाटापारा। दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर रावण भाटा में आयोजित तीन दिवसीय रास गरबा महोत्सव का उत्साह, उमंग और भक्तिमय वातावरण के बीच भव्य समापन हुआ। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में श्रद्धालुओं और गरबा प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मां दुर्गा की आराधना के साथ पारंपरिक गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने पारंपरिक धुनों पर गरबा कर दर्शकों का मन मोह लिया।

हिन्द युवा दुर्गा पूजा उत्सव समिति द्वारा विधायक इन्द्र साव के मार्गदर्शन में आयोजित तीन दिवसीय रंगीला रास गरबा का आयोजन विगत वर्षो से निः शुल्क रखा गया है l सभी वर्गों के बच्चों के लिए विशाल रास गरबा का आयोजन रखा गया l प्रथम दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ अखिल भारतीय कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक गिरीश देवांगन के मुख्य आतिथ्य, अध्यक्षता विधायक इन्द्र साव ने किया l विशेष अतिथि राम गिड़लानी, सुशील शर्मा, सतीश अग्रवाल,आलोक मिश्रा, सुकृत साहू ,त्रिलोक सलूजा थे

कार्यक्रम में शामिल गिरीश देवांगन ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति, भक्ति और साधना का प्रतीक है। रास गरबा केवल नृत्य का आयोजन नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम है। ऐसे आयोजन समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाते हैं और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

विधायक इंद्र साव ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, सत्य के मार्ग पर चलने और समाज में सकारात्मकता लाने की प्रेरणा देती है। नवरात्रि का संदेश है कि हम अपने भीतर की नकारात्मकता को दूर कर प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा दें। समाज की असली शक्ति उसकी एकता में निहित है और ऐसे सांस्कृतिक आयोजन इस एकता को और अधिक मजबूत बनाते हैं। विधायक इंद्र साव ने आयोजन समिति, सभी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि हमारी संस्कृति और परंपराएं हमारी पहचान हैं। इन्हें संरक्षित करना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

विधायक साव ने आगे कहा कि रास गरबा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। जब समाज के सभी वर्ग के लोग एक साथ मिलकर मां की भक्ति में सहभागी बनते हैं, तो आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति को जीवंत रखते हैं और युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं।उन्होंने इस तीन दिवसीय रास गरबा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति और सभी सहयोगियों को हृदय से बधाई देते हुए कहा कि आप सभी ने जिस उत्साह और श्रद्धा के साथ इस आयोजन को सफल बनाया है, वह सराहनीय है।हम सब मां दुर्गा से प्रार्थना करें कि वे हमें शक्ति, साहस और सद्बुद्धि प्रदान करें, ताकि हम समाज के विकास, गरीबों की सेवा, महिलाओं के सम्मान और क्षेत्र की खुशहाली के लिए मिलकर काम कर सकें। मां दुर्गा का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे। समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता की ज्योति सदैव प्रज्वलित रहे।

इस तीन दिवसीय रास गरबा महोत्सव के समापन पर आयोजकों एवं प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल और सांस्कृतिक उल्लास ने लोगों को एक सूत्र में बांधे रखा। सभी प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया l विशेष स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियो को विभिन्न संस्थाओ द्वारा आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिवाकर मिश्रा, अमर मंडावी, रेवा पारप्यानी, राजू गुप्ता मुकेश साहू चंद्रशेखर चक्रधारी, जीत्तू शर्मा, पार्षद गेंदु साहू, आबिद खान, मनहरन वर्मा, सुन्दर साहू, दीपक वर्मा, सादाब जालियावाला, गौरी भृगु, डॉ वीणा साहू, डॉ ममता गुप्ता, बिमलेश्वरी ध्रुव, सीता साहू दाऊ संतोष अग्रवाल, विक्की ठाकुर ,सत्यजीत शेंडे, विवेक यदु, नरेंद्र ब्राम्हनकर, शशांक बंजारे ,ओमप्रकाश यदु, पुनीत दास मानिकपुरी , रंगीला साहू, अमृत साहू, जीत साव,तेजेश्वर साहू सहित आयोजक समिति से जुड़े लोग और काफी बड़ी तादाद में नागरिक गण उपस्थित थे।