TET परीक्षा के आयोजन मे स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालक लोक शिक्षण संचालनालय को लिखें गए पत्र एवं परीक्षा नियंत्रक छ ग कर्मचारी चयन मण्डल को लिखें गए पत्र मे भारी विरोधाभाष

Follow Us

o शालेय शिक्षक प्रधानपाठक संघ ने दर्ज कराई आपत्ति

भाटापारा। बुधवार को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा TET परीक्षा के सम्बन्ध मे संचालक लोक शिक्षण संचालनालय को लिखें पत्र मे सेवारत शिक्षकों के लिए TET परीक्षा का आयोजन करने कहा गया l जिसमे वर्ष मे न्यूनतम 2 बार परीक्षा का आयोजन करने की बात कही गयी हैl वही दूसरी ओर छ ग शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज दिनांक :21/10/26 को परीक्षा नियंत्रक छ ग कर्मचारी चयन मण्डल को लिखें पत्र मे सेवारत शासकीय शिक्षकों एवं अन्य गैर सेवारत अभ्यार्थियों के लिए सामान्य TET परीक्षा आयोजन करने कहा गया है l

नंदनवन जू एवं जंगल सफारी में 25 वर्षीय मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत

जिसमे वर्ष मे न्यूनतम एक बार ही सामान्य TET परीक्षा करने लिखा गया है l इस प्रकार से दोनों ही आदेश में अपने आप मे भारी विरोधाभाष है l शालेय शिक्षक प्रधानपाठक संघ के प्रांताध्यक्ष मनोज साहू, महामंत्री सुरेश वर्मा,संयोजक अमित तिवारी ने मांग की है कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालक लोक शिक्षण को लिखें गए पत्र अनुसार केवल सेवारत शिक्षकों के लिए ही वर्ष मे न्यूनतम दो बार TET परीक्षा का आयोजन किया जाये l