विजयदशमी पर कोरिया पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन

Follow Us

बैकुंठपुर। विजयदशमी के अवसर पर कोरिया पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मां भगवती की आराधना कर अस्त्र-शस्त्रों और पुलिस वाहनों का विधि-विधान से पूजन किया। इस दौरान सभी ने जनसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर ने जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरिया पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर है। इस अवसर पर जिले के सभी थाना-चौकियों में भी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में शस्त्र पूजन किया गया।