नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से जुड़ गईं। उन्होंने अपना पहला वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी आने वाली किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) की पहली झलक दिखाई गई है।
सोनिया गांधी ने पहली पोस्ट में क्या लिखा?:
अपनी पहली इंस्टाग्राम पोस्ट में, सोनिया गांधी ने किताब की पहली झलक शेयर करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘नमस्ते सभी को, आप सभी के साथ इस पल को साझा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है; पेश है मेरी किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ की पहली झलक।’
पापांकुशा एकादशी पर दान का महत्व, विवाह योग से लेकर धन लाभ तक मिलेंगे शुभ संकेत
क्यों खास है इस किताब में?:
सोनिया गांधी ने आगे पोस्ट में लिखा, ‘यह प्यार, कर्तव्य, नुकसान और अपनापन खोजने की कहानी है। मैं इसे आपके साथ साझा करने के लिए उत्सुक हूं।’ यह संस्मरण सोनिया गांधी के सफर को बयां करता है। युद्ध के बाद इटली में उनके बचपन से लेकर, उनके उस रोमांस तक जो उन्हें भारत ले आया, और उन व्यक्तिगत नुकसानों तक जिन्होंने उनके जीवन और उनके अपनाए हुए देश के साथ उनके रिश्ते को गहराई से प्रभावित किया। 79 वर्षीय कांग्रेस की वरिष्ठ नेता, जो पार्टी की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहने का रिकॉर्ड रखती हैं, इस संस्मरण में इटली में अपने बचपन, कैम्ब्रिज में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ अपने रिश्ते, और अपनी सास – पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी – तथा अपने पति राजीव गांधी की हत्या की घटनाओं को याद करती हैं।
कब प्रकाशित होगी किताब?:
प्रकाशक अल्फ्रेड ए. नॉफ ने 18 अगस्त को घोषणा की कि ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ 10 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें ।
पापांकुशा एकादशी 2026: जानें व्रत का महत्व, पूजा के नियम और भगवान विष्णु की पौराणिक कथा


