दुर्ग स्टील प्लांट हादसे में ठेकेदार की मौत, संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

Follow Us

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी अंतर्गत रसमड़ा स्थित जेडी इस्पात प्लांट में इंडक्शन फर्नेस के ट्रायल का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक अत्यधिक मात्रा में पिघला हुआ मेटल बाहर छलककर गिर गया। इसकी चपेट में आने से काम कर रहे ठेकेदार संतोष श्रीवास्तव गंभीर रूप से झुलस गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और गंभीर लापरवाही सामने आई है।

फैक्ट्री संचालक और ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज:
प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने जेडी इस्पात प्लांट के संचालक शिव कुमार गोयल तथा ठेकेदार गजानन के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 289 और धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस घटना के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

राशन लेने घर से निकली 7 साल की बच्ची लापता,पुलिस जाँच जुटी

1500 से 1600 डिग्री तापमान वाला पिघला लोहा शरीर पर गिरा:
मृतक ठेकेदार की पहचान बिहार के श्यामपुर निवासी संतोष कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई है। 17 अक्टूबर की रात करीब 1 बजे मशीन से निकला 1500 से 1600 डिग्री सेल्सियस तापमान वाला पिघला लोहा उनके शरीर पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल:
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में पिघला लोहा गिरने के बाद झुलसे ठेकेदार सीढ़ियों से नीचे उतरते और खुद को बचाने के लिए भागते नजर आए। अन्य कर्मचारियों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

उद्घाटन से पहले ही भारतमाला हाईवे में दरार, निर्माण की गुणवत्ता की होगी जांच