विजयादशमी पर जांजगीर-चांपा SP विजय कुमार पाण्डेय ने की शस्त्र पूजा, जिले की सुरक्षा और खुशहाली की कामना

Follow Us

जांजगीर-चांपा। विजयादशमी के अवसर पर मंगलवार, 20 अक्टूबर को जांजगीर पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शस्त्रों की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने जिले में सुख-शांति, समृद्धि और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कामना की। साथ ही जिलेवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए नागरिकों की सुरक्षा और जनसेवा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

शस्त्र पूजा कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क, डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार पैकरा, डीएसपी अजाक सतरूपा तारम, सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, एसडीओपी चांपा लौकेश बंसल, जिला सेनानी योगिता साहू और रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। जिले के सभी थानों और चौकियों में भी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में शस्त्र पूजा की गई। इस आयोजन के माध्यम से पुलिस बल ने साहस, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के संकल्प को दोहराते हुए जिलेवासियों के सुख, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की।