भाटापारा। आदर्श रामलीला की प्रसिद्ध लीलाओ में से रहता है लक्ष्मण शक्ति , कुंभकर्ण वध और मेघनाथ वध जब दर्शकों को भीड़ हजारों में रही । लोगों ने खुब पसंद किया लीला को । रावण की भूमिका में मंजे हुए कलाकार कोमल शर्मा ने सबका दिल जीता वही मायावी मेघनाथ की भूमिका को जगदीश वैष्णव ने जीवंत किया। कुम्भकर्ण की भूमिका को निभाया नमन मल ने ।
आठवें दिवस की आरती में विधायक सहित अन्य वर्गों हुए शामिल
भाटापारा के 107वें वर्ष के मंचन के आठवें दिन प्रभु श्रीराम की आरती में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक इंद्र साव, नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप छाबड़िया, संत रामस्वरूप दास, ट्रेडर्स एसोसिएशन मंडी, सदर बाजार, सराफा व्यापारी संघ एवं सिख समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मुख्य आसंदी से बोलते हुए विधायक इंद्र साहू ने कहा कि यह अभूतपूर्व मंचन युवाओं को प्रेरित करेगा, उन्हें भगवान राम के जीवन से निश्चित रूप से कुछ प्रेरणा मिलेगी। इतने लंबे समय से चले आ रहे इस आयोजन को अभूतपूर्व बताते हुए उन्होंने आयोजन समिति एवं कलाकारों को बहुत-बहुत बधाई दी। दिलीप छाबड़िया ने अपने संबोधन में कहा कि भाटापारा की यह अमूल्य धरोहर धर्म एवं संस्कृति के लिए मील का पत्थर है।
रायपुर की टार फैक्ट्री में फिर लगी आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
उन्होंने आयोजन समिति को अपनी तरफ से भरपूर सहयोग देने की सहमति दी।मनेंद्र सिंह सोनी सिख समाज, राधेश्याम अग्रवाल ट्रेडर्स एसोसिएशन मंडी एवं भाग सिंह सलूजा ने भी आयोजन समिति को बहुत-बहुत बधाई दी। आरती में शामिल प्रमुख लोगों में हरगोपाल शर्मा, ईश्वर सिंह ठाकुर, अनिल चांडक, अमरजीत सलूजा, राजा चावला, राधेश्याम अग्रवाल, विष्णु पोद्दार, दीपक मल, रवि गुप्ता उपस्थित थे। संजय जोशी के साथ चांपा एवं बिलासपुर से आए व्यापारिक प्रतिनिधियों में अंशुमान मुरारका, शिखा अग्रवाल, सुनील गुप्ता, सुधाकर सारस्वत भी उपस्थित रहे।
हवा में 12 हजार फीट की ऊंचाई पर खुला विमान का दरवाजा, भारतीय महिला की मौत
इन अतिथियों ने संस्था को भरपूर सहयोग देने का वचन दिया। चांपा एवं बिलासपुर से आए हुए इन उद्योगपतियों ने आगे भी इस रामलीला को आकर देखने की अभिलाषा प्रकट की। आयोजन समिति की तरफ से बोलते हुए बजरंग चौरसिया ने पर्दे के पीछे के किरदारों की सराहना की और आम लोगों को उनके बारे में बताया। इनमें प्रमुख रूप से प्रकाश शर्मा, संदीप मल, सूर्यकांत शुक्ला, धन्जी जोशी, हेमंत मल, शिवनारायण गुप्ता, विनय ठाकुर, राहुल तिवारी, सिद्धांत जाधव, अमित जैन, प्रवेश अग्रवाल, हेमंत गुप्ता, रामजी जोशी, देवनारायण शर्मा हैं, जिनकी मेहनत से इस रामलीला आयोजन का सफल मंचन हो पाता है।
