स्वास्थ्य लाभ लेकर ढाई महीने बाद बस्तर पहुंचे किरण देव कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों ने किया स्वागत

Follow Us

दंतेवाड़ा में मांई दंतेश्वरी मंदिर में शीश नवाया, पूजा अर्चना कर आशीर्वाद पाया
कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों ने मानव श्रृंखला बनाकर की अगवानी

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का आज शुक्रवार को बस्तर आगमन पर अभूतपूर्व स्वागत अभिनन्दन किया गया। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट से लेकर भाजपा जिला कार्यालय तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोशो-खरोश के साथ जगह जगह गाजे-बाजे, आतिशबाजी,पुष्प वर्षा और फूलमालाओं से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का भव्यतम स्वागत किया। विभिन्न चौक चौराहों व प्रमुख मार्गों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अगवानी की। लगभग ढाई महीने बाद स्वास्थ्य लाभ लेकर लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं व संगठन में भारी हर्ष व उत्साह का वातावरण बना रहा।

राजधानी रायपुर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव विशेष विमान से बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के शक्ति पीठ दंतेवाड़ा पहुंचे और मांईजी का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहां से शाम करीब सवा चार पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न समाज सहित गणमान्य द्वारा उनके भव्य व आत्मीय स्वागत का सिलसिला आरंभ हुआ।

प्रतिबंधित पॉलीथीन बेचने वालों पर नगर पालिका की कार्यवाही

करीब दो घंटे तक विभिन्न स्थानों में भारी स्वागत अभिनन्दन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, जहां भाजपा जिला वेदप्रकाश पाण्डेय सहित संगठन के नेताओं ने उनका हार्दिक स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और सभी के स्नेहिल स्वागत के हृदय से आभार प्रदर्शित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता का अपार स्नेह ही उनकी पूंजी है। संगठन को सशक्त बनाने हम सभी को निरंतर कार्य करना है। उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय को मंदिर की उपमा देते हुये प्रणाम किया व समस्त कार्यकर्ताओं का आभार माना।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के भव्य स्वागत अभिनन्दन के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया, बस्तर सांसद महेश कश्यप,पूर्व विधायक डा सुभाऊ कश्यप, संतोष बाफना,बैदूराम कश्यप, विद्याशरण तिवारी अश्विन सरडे, महापौर संजय पांडे,रजनीश पाणीग्राही परीस राम बेसरा, आर्येंद्र सिंह आर्य, नरसिंह राव, ललिता यादव, सफीरा साहू, राजकुमारी यादव, लखीधर बघेल, योगेन्द्र पाण्डेय, बलदेव मण्डावी, खेमसिंह देवांगन, प्रदीप देवांगन,आनंद मोहन मिश्रा, फूल सिंह सेठिया, सुब्रतो विश्वास, नारायण ठाकुर,किरण सेन,आलोक अवस्थी, कृष्ण कुमार शुक्ला, रोहित त्रिवेदी,प्रकाश झा,अविनाश श्रीवास्तव, राजपाल कसेर, माहेश्वरी ठाकुर, अभिलाष यादव, संतोष बघेल, विनय सोना आदि सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक शामिल रहे।