सोने – चांदी के कीमतों में हुई गिरावट, जाने आज का तजा भाव…

Follow Us

नई दिल्ली। भारत में लगातार सोने चंडी के कीमतों में उतर चढ़ाव जारी है। वहीं आज 20 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24-कैरेट सोने की कीमत 1,50,420 प्रति 10 ग्राम थी। मुंबई में कीमत गिरकर 1,50,270 प्रति 10 ग्राम हो गई है। ठीक एक दिन पहले 19 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई थी। कीमत 7,000 या 4.37 प्रतिशत गिरकर 153,300 प्रति 10 ग्राम पर आ गई। आपको बता दें की इस गिरावट के मुख्य कारणों में बढ़ती महंगाई की चिंताएं पॉलिसी दरों को लेकर केंद्रीय बैंकों का सख्त रुख और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोने की स्पॉट कीमत $4,678.69 प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

वहीं दिल्ली में 24-कैरेट सोने की कीमत 150,420 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22-कैरेट सोने की दर 137,890 प्रति 10 ग्राम है। फिलहाल, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22-कैरेट सोने की कीमत 137,740 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24-कैरेट सोने की कीमत 150,270 प्रति 10 ग्राम है। इन दोनों शहरों में, 24-कैरेट सोने की कीमत 150,270 प्रति 10 ग्राम है, और 22-कैरेट सोने की कीमत 137,740 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। 19 मार्च की सुबह, चांदी की कीमत 259,900 प्रति किलोग्राम थी। एक दिन पहले दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 17,800—यानी लगभग 7 प्रतिशत गिरकर 238,700 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गईं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का स्पॉट भाव $70.49 प्रति औंस है।