जगदलपुर। बस्तर जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने संजय मार्केट में चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, संजय मार्केट स्थित सुलभ शौचालय के पास एक युवक के धारदार चाकू लेकर लोगों को धमकाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सोम कुमार नाग (25), निवासी कालीपुर अटल आवास, धरमपुरा, जगदलपुर को पकड़ा और उसके कब्जे से धारदार चाकू जब्त किया।
पुलिस ने मामले में साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी को 15 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। बस्तर पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में नगर निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक अरुण मरकाम और अमित सिदार, थाना प्रभारी रानी सोनी सहित पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।
