सिंधु समाज भाटापारा को मिला निःशुल्क स्वर्ग रथ, जरूरतमंद परिवारों को मिलेगी सेवा

Follow Us

भाटापारा। सिंधु समाज भाटापारा के लिए 15 अक्टूबर 2026 का दिन ऐतिहासिक और सेवा भावना से परिपूर्ण रहा। पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत भाटापारा के प्रयासों और समाजजनों के सहयोग से समाज को निःशुल्क स्वर्ग रथ (शव वाहन) की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह सेवा संपूर्ण सिंधु समाज के लिए पूरी तरह निःशुल्क रहेगी।पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत के सचिव अजय मंधान ने जानकारी देते हुए बताया कि जुलाई 2026 में आयोजित पंचायत की कार्यकारिणी बैठक में स्वर्ग रथ की व्यवस्था करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसी प्रस्ताव के अनुरूप समाज के सामूहिक प्रयासों और सहयोग से यह सेवा साकार हुई है।

अमित थारानी परिवार ने वाहन किया दान
स्वर्ग रथ के लिए वाहन अमित थारानी, पिता स्वर्गीय रमेश लाल थारानी, द्वारा दान स्वरूप प्रदान किया गया। इसके बाद समाज के सदस्यों के स्वैच्छिक आर्थिक सहयोग से वाहन को स्वर्ग रथ का स्वरूप दिया गया।

15 अक्टूबर 2026 को अमित थारानी परिवार, लक्ष्मण दास थारानी (मुखी, थारानी बिरादरी) एवं रूपचंद थारानी ने विधिवत रूप से स्वर्ग रथ पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत के अध्यक्ष अनिल गिदवानी और पूज्य बिरादरी पंचायत के अध्यक्ष सच्चानंद थदवानी को सुपुर्द किया।

इसके पश्चात दोनों पंचायतों ने स्वर्ग रथ के संचालन की जिम्मेदारी पंचायतों की वैतरणी पार समिति के सदस्यों अन्नू मंगलानी, चंद्रपाल तनवानी एवं किशोर रोहड़ा को सौंपी, ताकि समाज के लोगों को आवश्यकता के समय इस सेवा का लाभ मिल सके।

समाज के लिए पूरी तरह निःशुल्क रहेगी सेवा
सिंधु समाज भाटापारा के जरूरतमंद परिवार इस निःशुल्क मुक्ति रथ एवं शव वाहन सेवा का लाभ आवश्यकता पड़ने पर ले सकेंगे। इसके लिए समाज की ओर से संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं।

संपर्क सूत्र:
0 राजेश तलरेजा — 9806570181
0 गोपाल (सुमित) बत्तरा — 9303344733
0 विजय लखवानी — 9907479455

दानदाता परिवार का किया सम्मान
इस पुनीत कार्य में अमूल्य योगदान देने के लिए दोनों पंचायतों के अध्यक्षों ने अमित थारानी परिवार का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम के अंत में उपाध्यक्ष मुकेश थारानी एवं जयराम बजाज ने समाज के सभी दानदाताओं, सहयोगियों और उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस सेवा कार्य में अमित थारानी, रूपचंद थारानी, लक्ष्मण दास थारानी, मुकेश थारानी, नानक गिदवानी, सुनील थदवानी, मुरलीधर तनवानी, नितिन भोजवानी, विजय लखवानी, राकेश गिदवानी, रहंदामल गेहाणी, गुरनामल मंधान, नंदलाल हबलानी, राजेश तलरेजा, जयराम दास बजाज, राजाराम बजाज, प्रकाश बजाज, रमेश जसवानी, संतोष सबलानी, अशोक तलरेजा, गोविंद सहेता, ज्ञानचंद लेखवानी, विकास लेखवानी, आनंद भाई, चंद्रपाल तनवानी, अन्नू मंगलानी, हीरा आडवानी एवं किशोर रोहड़ा सहित अनेक समाजजनों का सहयोग रहा।
समाज के इस सामूहिक प्रयास से भाटापारा के सिंधी समाज को एक महत्वपूर्ण जनसेवा सुविधा मिली है। निःशुल्क स्वर्ग रथ की व्यवस्था जरूरत के समय शोकाकुल परिवारों को सहयोग प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।