कलाम का पैगाम देश के नाम

Follow Us

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार गुरुवार को भारत रत्न मिसाइल मैन, पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर मोर्चा प्रदेश इकाई द्वारा घोषित कार्यक्रम ‘कलाम का पैगाम देश के नाम प्रदेश कार्यकाल कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ.नवीन मार्कण्डेय एवं मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सद्दाम खान, मोर्चा के प्रदेश प्रभारी मनोज जैन, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.सलीम राज, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मोर्चा महामंत्री साजन जोसेफ सहित वक्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के व्यक्तित्व व कर्तृत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री जावेद रब्बानी ने किया।

इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा की वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजिया खान, उपाध्यक्ष सैय्यद रज़ा, उपाध्यक्ष कमरुद्दीन अंसारी, गगन दीप, प्रदेश मंत्री शेख निजाम, प्रदेश कोषाध्यक्ष फैजान खान शिबू, आईटी सेल प्रभारी अमिक खान, सह प्रभारी आतिफ सिद्दीकी, मन की बात के प्रभारी आरिफ नियाजी, सह प्रभारी सिकंदर खान, रेहाना खान, नवाब खान, प्रदेश कार्यालय प्रभारी साजिद पठान, सह प्रभारी काफीलुद्दीन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुलाम गौस, असगर अली रिजवी, बलरामपुर जिला सह प्रभारी रीतिमा लाल, रायपुर जिलाध्यक्ष जीशान सिद्दीकी, रायपुर महामंत्री ज्ञानीजी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष युनुस अशरफी, बिलासपुर जिलाध्यक्ष हनीफ खान, महासमुंद जिला अध्यक्ष आबिद खान, सूरजपुर जिला अध्यक्ष राजू अंसारी, जशपुर जिला अध्यक्ष हदीस अंसारी, कोरबा जिलाध्यक्ष उत्तम रंधावा, मोहला मानपुर जिला अध्यक्ष अजहरुद्दीन सहित मसीह समाज के रायपुर सचिव जीतू एवं सजी सहित अन्य चर्च गिरजा घर के प्रतिनिधि, अल्पसंख्यक मोर्चा के अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।