कॅप्टन कूल के घर में भारत की हार, 249 रन के बाद भी वेस्टइंडीज 6 विकेट से जीता, कप्तान होप का तूफानी शतक

Follow Us

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में कैरेबियाई टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को छह विकेट से हरा दिया। भारत के 249 रनों के विशाल स्कोर के बावजूद वेस्टइंडीज ने दमदार बल्लेबाजी के दम पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने 45 गेंदों में शानदार शतक जड़कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले टॉस के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए। भारत की ओर से संजू सैमसन ने 82 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाकर वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।

ईशान किशन ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 43 रन बनाए। हालांकि, रोस्टन चेज ने ईशान को बोल्ड कर भारतीय पारी की रफ्तार पर अंकुश लगाने की कोशिश की। वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज ने तीन विकेट झटके, जबकि शमार स्प्रिंगर को दो सफलताएं मिलीं। इसके बावजूद भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए स्कोर को 249 रन तक पहुंचा दिया।

‘वोट चोरी’ पर राहुल का नया दांव: राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद दावा- मुर्मू ने बात को खारिज नहीं किया

250 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही। भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव ने पहले ही ओवर में दो विकेट झटककर मेहमान टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। उन्होंने पहले कामिल पूरन को चार रन के निजी स्कोर पर आउट किया। इसके बाद शिमरन हेटमायर को बोल्ड कर बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया।

शुरुआती झटकों के बावजूद वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने हार नहीं मानी। कप्तान शाई होप ने शानदार शतकीय पारी खेलकर भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाया और टीम को जीत दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई। इस तरह रांची के मैदान पर भारतीय टीम का विशाल स्कोर भी जीत के लिए पर्याप्त साबित नहीं हुआ और वेस्टइंडीज ने मुकाबला छह विकेट से अपने नाम कर लिया।
नीतिश/विनय