शासकीय प्राथमिक शाला चांदापारा में नेवता भोज एवं बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित

Follow Us

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के विकासखंड कोटा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला चांदापारा, संकुल खुरदुर में 9 अक्टूबर 2026 को नेवता भोज एवं बैग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों और पालकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत कोटा की अध्यक्ष सूरज तिवारी भारतद्वाज मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री पिंटू मरकाम, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी संध्या जायसवाल एवं दीपिका रोज किंडो, संकुल प्राचार्य नरेंद्र मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को बैग वितरित किए गए और नेवता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को प्रोत्साहित करना तथा विद्यालय में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा देना रहा।कार्यक्रम के दौरान जनपद अध्यक्ष सूरज तिवारी भारतद्वाज ने विद्यालय के बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता की सराहना की। उन्होंने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य मनोज मरावी, कलावती सोनसिंह, विक्की श्रीवास, जनपद सभापति स्वच्छता समिति उषा राजेश कश्यप, महिला एवं बाल विकास समिति की राजेश्वरी कोमल, आवास एवं पर्यावरण सभापति नम्रता प्रवीण कोले तथा एल्डरमैन गंगिया बाई साहू उपस्थित रहीं। इसके अलावा शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुखनंदन सिंह देशवार, सदस्य पंच मति, विक्रम सिंह शिकरवार, किरण, संकुल समन्वयक मणिकांत मिश्रा, विष्णु, सावन कुमारी, रमिला, हरि, भारती, ज्योति, रागिनी, अंजू सहित पालकगण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

विद्यालय की ओर से सहायक शिक्षक अंजूलता भास्कर एवं रसोइया समारीन देशवार की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। नेवता भोज एवं बैग वितरण कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने के साथ विद्यालय और समुदाय के बीच सहभागिता को मजबूत करने का संदेश दिया गया।